आलिया भट्ट के एक्स- बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा पर केआरके का निशाना, शादी में ना बुलाए जाने पर उड़ाया मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 07:21 AM IST

कमाल आर. खान (केआरके) ने आलिया के एक्स- बॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर निशाना साधा और शादी में नहीं बुलाए जाने को लेकर उन्हें ट्रोल करते हुए ट्वीट किया। मालूम हो कि आलिया सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट के एक्स- बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा पर केआरके का निशाना, शादी में ना बुलाए जाने पर उड़ाया मजाक

KRK Trolls Sidharth Malhotra: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज (14 अप्रैल 2022) को शादी करने जा रहे हैं। दोनों के प्री- वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए जिनकी तस्वीरें व वीडियो कल (13 अप्रैल) सामने आई थीं। कल दोनों परिवारों के सदस्यों की तस्वीरें सामने आईं जो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गईं। हालांकि फैंस को होने वाले दूल्हा- दुल्हन की झलक देखने को नहीं मिली। 

केआरके ने किया ये ट्वीट

इन सबके बीच कमाल आर. खान (केआरके) ने आलिया के एक्स- बॉयफ्रेंड और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर ट्वीट किया है और उन्हें शादी में नहीं बुलाए जाने को लेकर ट्रोल किया है। केआरके ने ट्वीट किया कि एक बार सिद्धार्थ ने आलिया की वजह से उनसे लड़ाई की थी लेकिन फिर भी एक्ट्रेस ने उन्हें शादी में नहीं बुलाया। केआरके ने ट्वीट में लिखा, 'एक बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुझसे आलिया भट्ट के लिए लड़ाई की थी। अब आलिया ने उन्हें अपनी शादी में इंवाइट नहीं किया। औकात पता चल गई ना बेटा..।' केआरके के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया और कमेंट कर उनकी क्लास लगा दी।

फैंस के निशाने पर केआरके

केआरके के ट्वीट पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'पहले जा के उसकी स्पेलिंग सीख लो फिर आ कर बोलना। उन्होंने उस समय अपनी गर्लफ्रेंड के लिए स्टैंड लिया था और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम्हारी औकात पूरी दुनिया को पता चल गई, खुद सुधर जाओ पहले।' मालूम हो कि सिद्धार्थ और आलिया ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में साथ डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे हालांकि उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। 

14 अप्रैल 2022 को है आलिया- रणबीर की शादी

वहीं आलिया और रणबीर की शादी की बात करें तो दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। मेहंदी सेरेमनी में दोनों परिवारों के कई लोग शामिल हुए। इनमें नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रीमा कपूर, अरमान जैन, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट और महेश भट्ट समेत तमाम सेलेब्स शामिल हैं। मेहंदी सेरेमनी के बाद रणबीर की मां नीतू और बहन रिद्धिमा ने खुद बताया कि शादी 14 अप्रैल को वास्तु हाउस में होगी। 

End of Article