Bamba Bakya dies: मशहूर सिंगर बंबा बाक्या का निधन, आखिरी बार ऐश्वर्या राय की फिल्म में गाया गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 06:23 AM IST

Bamba Bakya dies: बीते कुछ वर्षों में सिनेमा जगत को लगातार ऐसे झटके लग रहे हैं जो हैरान करते हैं। कम उम्र में अचानक कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब सिंगर बंबा बाक्या के निधन की खबर ने हैरान कर दिया है।

Bamba Bakya dies: मशहूर सिंगर बंबा बाक्या का निधन, आखिरी बार ऐश्वर्या राय की फिल्म में गाया गाना

Bamba Bakya dies: बीते कुछ वर्षों में सिनेमा जगत को लगातार ऐसे झटके लग रहे हैं जो हैरान करते हैं। कम उम्र में अचानक कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब खबर साउथ से आ रही है। जाने माने सिंगर 49 साल के बंबा बाक्या के निधन की खबर ने हैरान कर दिया है। चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। गुरुवार को सिंगर ने बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। 

जानकारी के अनुसार, बंबा बाक्या काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को उन्होंने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद आखिरी सांस ली। बंबा बाक्या के निधन के बाद साउथ सिनेमा में शोक की लहर फैल गई है। उनके फैंस अचानक आई इस खबर से स्तब्ध रह गए हैं।

बता दें कि  उन्होंने ‘सरकार से सिमटांगरन’, रजनीकांत के ‘2.0’ से ‘पुलिनंगल’ और ‘बिगिल’ से ‘कलामे कलामे’ जैसे कई सुपर हिट गाने गाए थे। आखिरी बार उन्होंने ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन' के गाने को आवाज दी थी। मणिरत्नम और एआर रहमान की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में उन्होंने पोन्नी नाधी गाने को गाया। 

सिंगर ने इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा काम एआर रहमान के साथ किया। एआर रहमान ने 2009 में उन्हें रावण के लिए गाने का चांस दिया था। उन्होंने आठ साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था और तीस साल बाद ही उन्हें बंबा बाक्या के रूप में पहचान मिली। साउथ सिनेमा के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।  

End of Article