Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और सनी देओल (Sunny Deol) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर गदर काट रही है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं जिसे तोड़ पाना किसी सपने से कम नहीं हैं। फिल्म बॉर्डर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है, अब मूवी का जलवा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में कितने रूपये कमा लिए हैं।
ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की आंधी में उड़ जाएगी मर्दानी 3?
'बॉर्डर 2' की अब तक हुई इतनी कमाई
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए अब 7 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म बॉर्डर 2 का 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉर्डर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 328.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है इस वीकेंड फिल्म की कुल कमाई 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ें अभी सामने आने बाकी हैं।
इस फिल्म से होगी टक्कर
डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) का अहम रोल है। अब सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की टक्कर रानी मुखर्जी की मूवी मर्दानी 3 से हो रही है। अब देखना होगा फिल्म सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई पर फिल्म मर्दानी 3 क्या असर डालती है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
