बॉक्स ऑफिस

Mardaani 3 Box office Prediction: बॉर्डर 2 की आंधी में उड़ जाएगी मर्दानी 3? ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़

Mardaani 3 Box office: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस बीच रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के पहले दिन की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये मूवी फर्स्ट डे इतने करोड़ कमाने वाली है।

Image

pic credit- mardaani 3 / border 2 film

Mardaani 3 Box office: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। जो लोग मूवी देख चुके हैं वो ट्विटर पर अपनी राय दे रहे हैं। अभी लोग तो सभी ने फिल्म के लिए अच्छा ही कहा है। लोगों को फिल्म की कहानी ने इंप्रेस किया है। इस बीच रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के पहले दिन की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये मूवी फर्स्ट डे इतने करोड़ कमाने वाली है।

मर्दानी 3 ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' की पहले दिन की प्री-सेल में कुल 39,056 टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग में बिना किसी ब्लॉक सीट के फिल्म ने 1.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर प्री-टिकट सेल से कुल 2.33 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। यह शुरुआत फिल्म के लिए काफी मजबूत मानी जा रही है। लोगों का ये मानना है कि मूवी पहले दिन 3-4 करोड़ के बीच की कमाई कर सकती है। इसे लोग अच्छी शुरुआत बता रहे हैं। जानकारों का ये मानना है कि शनिवार और रविवार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं बॉर्डर 2 से फिल्म मर्दानी 3 का मुकाबला है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 में से किसे लोग ज्यादा प्यार देते हैं।

रानी मुखर्जी ने जीता दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने एक्स पर धमाल मचा दिया है। मूवी एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। फिल्म को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। जहां कई लोगों को मूवी की कहानी ने इंप्रेस किया है तो कई लोगों को फिल्म में रानी की एक्टिंग पसंद आई है। बताते चलें कि रानी मुखर्जी ने इससे पहले भी एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article