Welcome To The Jungle Box office Prediction: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल और दिशा पाटनी की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। आज सुबह से ही फिल्म वेलकम टू द जंगल इंस्टाग्राम से लेकर एक्स तक पर ट्रेंड कर रहे है। फिल्म को कुल मिलाकार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब सभी की नजरें फिल्म वेलकम टू द जंगल के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर टिक गई है। इस बीच फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Welcome To The Jungle Review: स्ट्रेंजली फनी कॉमेडी)
पहले दिन कितना कमाएगी वेलकम टू द जंगल
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, शुक्रवार शाम 7 बजे तक फिल्म ने 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इस तरह पेड प्रीमियर की कमाई मिलाकर फिल्म की पहले दिन की कुल कमाई 14.01 करोड़ रुपये पहुंच गई। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म देशभर में 8,323 शोज में दिखाई गई और इसकी औसत ऑक्यूपेंसी करीब 23 प्रतिशत रही। सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी करीब 11 प्रतिशत थी, जो दोपहर तक बढ़कर 26.85 प्रतिशत हो गई। उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या और बढ़ेगी। साथ ही वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे ये स्टार्स
'वेलकम टू द जंगल' साल 2007 में आई 'वेलकम' और 2015 में रिलीज हुई 'वेलकम बैक' का तीसरा भाग है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसकी कहानी नीरज वोरा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
