Tara Sutaria's Debut in Cannes 2026: 12 मई की शाम से 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। ये फेस्टिवल 23 मई तक जारी रहने वाला है। इस फेस्टिवल में दुनिया भर की नामी हस्तियां अपना जलवा बिखरने पहुंच रही है। हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शिरकत कर फैन्स का ध्यान खींचा था। आलिया भट्ट के बाद अब तारा सुतारिया कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने से पहले एक्ट्रेस का बोल्ड लुक सामने आया है, जिसे देख फैन्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो चलिए तारा सुतारिया के लुक्स पर डालें एक नजर...
कान्स फिल्म फेस्टिवल की धूम पूरी दुनिया में मची हुई है। इस फेस्टिवल के दौरान 'Women in Cinema Gala' में तारा सुतारिया को सम्मानित किया जाएगा। तारा सुतारिया 'Red Sea Film Foundation' के एनुअल इवेंट का भी हिस्सा हैं, जिसमें एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में उनकी बढ़ती लोकप्रियता को सेलिब्रेट किया जाएगा।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में धमाकेदार डेब्यू से पहले ही तारा सुतारिया ने अपने फैशन सेंस से लोगों को दीवाना बना दिया है। रिवेरा में फर्स्ट डे पर तारा ने एक शानदार ब्लैक-एंड-व्हाइट कैरी किया, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहीं।
तारा सुतारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ कई पिक्स शेयर की हैं। तारा सुतारिया का स्वीटहार्ट नेकलाइन और सफेद लाइनिंग वाली कॉरसेट-स्टाइल बॉडीस में लुक काफी अलग लग रहा है। तारा ने अपने लुक को एक शानदार ब्लैक सनग्लास के साथ पूरा किया। बड़े ब्लोआउट और कर्ल्स के साथ उन्होंने विंटेज हॉलीवुड वाला लुक फॉलो किया है।
तारा सुतारिया ने जैसे ही इन फोटोज को इंटरनेट पर साझा किया है, तभी से ये चर्चा का विषय बन गई हैं। फैन्स बार-बार इन फोटोज को देख रहे हैं और उनकी नजरें तारा सुतारिया के बोल्ड अवतार से हट नहीं रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फुल हॉलीवुड वाइब है है।'
तारा सुतारिया ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि वो कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 14 मई का दिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है।
तारा सुतारिया हमेशा अपने फैशन सेंस के लिए जानी-जाती हैं। 14 मई को रेड कारपेट पर तारा सुतारिया अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। फैन्स भी तारा को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।