बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji Box Office: 11वें दिन Riteish Deshmukh की फिल्म ने दर्ज कराई 64% की गिरावट, देखें आंकड़े

Raja Shivaji Box Office Day 11: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' के सोमवार के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

जानिए रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' की कमाई (Pic Credit: X)

Raja Shivaji Box Office Day 11: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म 'राजा शिवाजी' का क्रेज दर्शकों के अंदर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई कर निर्माताओं को खुश करने के बाद अब 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) वीक डेज में भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। दूसरे सोमवार को 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई है। तो चलिए देखते हैं दूसरे सोमवार को गिरावट दर्ज कराने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में कितने रुपये अपने खाते में जोड़ पाई है। (इसे भी पढ़ें: Mouni Roy लेने जा रही हैं तलाक !! पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो और डिलीट किए सभी पोस्ट)

70 करोड़ पार पहुंचा 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन

Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सोमवार को 'राजा शिवाजी' के कलेक्शन में 64.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। सोमवार के कलेक्शन को जोड़ने के बाद यह मूवीभारत में 70.65 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन 83.80 करोड़ रुपये हो गया है। हिंदी वर्जन ने 9 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी दूसरी ओर मराठी वर्जन ने 23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ 1.90 करोड़ रुपये कमाए। (इसे भी पढ़ें: 'द रॉयल्स 2' से बाहर होते ही वकील का किरदार निभाएंगी Bhumi Pednekkar, इस जगह की जाएगी)

Raja Shivaji

Raja Shivaji

'राजा शिवाजी' का निर्देशन रितेश देशमुख ने ही किया है। यह फिल्म 1 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'राजा शिवाजी' मराठी बेल्ड पर शानदार कमाई करने कर रही है। आने वाले दिनों में यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

सलमान खान ने किया है शानदार कैमियो

'राजा शिवाजी' मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज को एक श्रद्धांजलि है। इस मूवी में रितेश देशमुख के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, फरदीन खान, जेनेलिया देशमुख, अमोल गुप्ते, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी, जितेंद्र जोशी और सिद्धार्थ जाधव कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि 'राजा शिवाजी' में सलमान खान ने कैमियो रोल निभाया है। उन्होंने जीवा महाले का किरदार निभाया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article