बॉलीवुड

'द रॉयल्स 2' से बाहर होते ही वकील का किरदार निभाएंगी Bhumi Pednekkar, इस जगह की जाएगी

Bhumi Pednekar's Next is Courtroom Drama: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है, जिसमें उन्हें वकील के किरदार में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की जाएगी।

Image

भूमि पेडनेकर को मिली नई फिल्म (Pic Credit: Instagram)

Bhumi Pednekar's Next is Courtroom Drama: बीते साल भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) को ईशान खट्टर के साथ वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा गया था। यह सीरीज दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही थी। वहीं दूसरी ओर कईयों यह सीरीज ओके-ओके टाइप लगी। अब भूमि पेडनेकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने 'द रॉयल्स 2' (The Royals 2) को करने से इनकार दिया है। इस सीरीज से बाहर होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मगर अच्छी बात यह है कि भूमि पेडनेकर को उनके अगले प्रोजेक्ट में एक वकील की भूमिका में देखा जाएगा।

वकील के रोल में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक भूमि पेडनेकर अब अलग तरह के किरदार निभाने के बारे में सोच रही है, जो ज्यादा डार्क, बारीकी वाले और ट्विस्ट टाइप के हों। 'दलदल' में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के बाद भूमि पेडनेकर ने जो मूवी साइन की है, उसमें वह एक वकील की भूमिका निभाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी वह 2019 की फिल्म 'बाला' में एक वकील का किरदार निभा चुकी हैं। (इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan Cast Fees: थलापति विजय ने मारी डबल सेंचुरी, बाकी एक्टर्स के हाथ लगी 'इत्तु सी' फीस)

Bhumi Pednekkar Next Project

Bhumi Pednekkar Next Project

इस जगह की जाएगी शूटिंग

पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार यह नई फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी बताई जा रही है। इसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर हिमाचल प्रदेश में की जाएगी। फैन्स भी अब भूमि पेडनेकर को वकील की भूमिका में देखने के लिए बेताब हैं। अभी तक यह भी खुलासा नहीं हुआ कि भूमि की यह मूवी ऑनलाइन स्ट्रीम होगी या मेकर्स इसे सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक भूमि ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है। (इसे भी पढ़ें: The Royals 2: ईशान खट्टर की वेब सीरीज से बाहर हुईं Bhumi Pednekar !! जानिए वजह)

भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में 'दम लगा के हईशा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी में आयुष्मान खुराना और संजय मिश्रा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म अपने समय में सुपरहिट साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article