बॉक्स ऑफिस

Mardaani 3 Box Office: पहले वीकेंड में 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई रानी मुखर्जी की फिल्म, देखें आंकड़े

Mardaani 3 Box Office: अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) को लेकर अब जो अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक यह मूवी शुरुआती वीकेंड में 20 करोड़ रुपये कमा नहीं पाई है। आइए देखें फिल्म का कलेक्शन कितना रहा है।

Image

Pic Credit: Grab from Youtube

Mardaani 3 Box Office: 90s की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म 'मर्दानी 3' के साथ शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस मूवी में रानी मुखर्जी ने एक निडर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक महिला लॉ एनफोर्सर्स में से एक बन गई हैं। शुरुआत में इस मूवी की कमाई थोड़ी निराशाजनक रही थी लेकिन शनिवार और रविवार के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हैरानी की बात यह है की तीन दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में विफल रही है। आइए देखें इस मूवी ने पहले वीकेंड में कितने रुपये कमाए हैं।

तीन दोनों में इतनी रही 'मर्दानी 3' की कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक रानी मुखर्जी की इस कॉप ड्रामा ने रविवार के दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फर्स्ट वीकेंड में इस मूवी ने 17.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ट्रेलर को मिले रिस्पांस को देखने के बाद मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि यह मूवी फर्स्ट वीकेंड में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वीक डे में 'मर्दानी 3' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है।

दर्शकों की ओर से 'मर्दानी 3' को पॉजिटिव फीडबैक मिला था। इस मूवी में रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की गई है और दर्शकों को फिल्म का सब्जेक्ट भी काफी पसंद आया। हालांकि इसका बॉक्स-ऑफिस सफर चुनौतियों से खाली नहीं रहा है। 'मर्दानी 3' को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' से तगड़ी टक्कर मिल रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम रोल में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article