बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office Day 10: सनी पाजी की फिल्म ने रविवार को दर्ज कराई भारी बढ़ोतरी, आंकड़े देख खुश हुए मेकर्स

Border 2 Box Office Day 10: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' दिन-ब-दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। इस मूवी के कलेक्शन में कोई भारी गिरावट नहीं देखी गई है। तो चलिए देखते फिल्म ने 10 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Border 2 Box Office Day 10

Pic Credit: Instagram

Border 2 Box Office Day 10: बॉलीवुड एक्टर्स सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई की है। गणतंत्र दिवस पर भारत में फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 59 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया था। इस पीक के बाद सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर की कमाई में गिरावट आई लकिन डबल डिजिट में फिल्म का कलेक्शन बरकरार रहा। हालांकि 10वें दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भारी बढ़ोतरी दर्ज कराई है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

400 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है 'बॉर्डर 2'

ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इन 10 दिनों में भारत में 'बॉर्डर 2' का कुल नेट कलेक्शन 277 करोड़ रुपये हो गया है जबकि देश में इसका ग्रॉस कलेक्शन 330 करोड़ रुपये से ज्यादा है। दुनिया भर में 'बॉर्डर 2' ने 367 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने नौ दिनों में भारत में 277.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

दिलचस्प बात यह है कि 'बॉर्डर 2' ने 'दिलवाले' को पीछे छोड़कर वरुण धवन के अब तक करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बनकर सामने आई है। यह दिलजीत दोसांझ की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने 'गुड न्यूज', 'क्रू' और 'उड़ता पंजाब' को मात दे दी है। 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह साल 1997 में आई जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का नेक्स्ट पार्ट है। 'बॉर्डर 2' में मेधा राणा, आन्या सिंह और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article