बॉक्स ऑफिस

Mardaani 3 Box Office Day 8: हार मानने को तैयार नहीं है रानी मुखर्जी की फिल्म, इतना हुआ टोटल कलेक्शन

Mardaani 3 Box Office Day 8: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' अब धीरे-धीरे कमाई कर 30 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है। दूसरे शुक्रवार के दिन इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस ठीक-ठाक कमाई की है। तो चलिए देखने फिल्म ने 8 दिनों में कितना कारोबार किया है।

Image

Mardaani 3 Box Office Collection Day 8

Mardaani 3 Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukeji) ने क्राइम थ्रिलर 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) के जरिए शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है। इस मूवी में रानी मुखर्जी की एक निडर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं। यह मूवी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का प्यार पाने में कामयाब रही है। इस मूवी को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' इन 8 दिनों में 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Box Office: 300 करोड़ी होने में निकल गया सनी पाजी स्टारर का दम, 15 दिनों में कमाए इतने करोड़)

दूसरे शुक्रवार को 'मर्दानी 3' ने कमाए इतने करोड़

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार रानी मुखर्जी की इस कॉप ड्रामा 'मर्दानी 3' ने अपने दूसरे शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस मूवी का टोटल कलेक्शन 28.05 करोड़ रुपये हो गया है। 'मर्दानी 3' ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा कलेक्शन करने के बाद वीक डेज में इसकी कमाई में लगातार गिरावट ही देखी गई। पहले रविवार को 'मर्दानी 3' ने 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये। आने वाले दिनों ने यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: आदित्य धर ने लॉक की तगड़ी डील, इतने करोड़ में बिके रणवीर सिंह स्टारर के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स)

Rani Mukerji

Rani Mukerji

'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के सामने भी 'मर्दानी 3' के कलेक्शन में बहुत बड़ा उछाल नहीं देखा गया लेकिन यह बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई करने में सफल रही है। आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई 'मर्दानी 3' जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article