बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office: 300 करोड़ी होने में निकल गया सनी पाजी स्टारर का दम, 15 दिनों में कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Day 15: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। अब इस मूवी के कलेक्शन में हर गुजरते दिन के साथ गिरावट देखने को मिल रही है। आइए देखें इस मूवी ने 15 दिनों में कितने करोड़ की कमाई की है।

Border 2 Box Office Day 15

Pic Credit: Grab From You Tube

Border 2 Box Office Day 15: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल (Sunny Deol) की वॉर-ड्रामा 'बॉर्डर 2' (Border 2) का बॉक्स ऑफिस पर अब दबदबा कम होता जा रहा है। 23 जनवरी के दिन रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई अब धीमी पड़ने लगी है। दो हफ्तों तक जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के बाद सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को सनी पाजी की मूवी ने बेहद कम कमाई की है, जिसे देख मेकर्स भी थोड़े निराश ही नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं इन 15 दिनों में सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने कितने रुपये की टोटल कमाई की है। (इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर संग आलिया भट्ट ने मिलाया हाथ, इस एक्टर संग फर्स्ट टाइम बनेगी जोड़ी)

300 करोड़ी नहीं बन पाई सनी देओल की 'बॉर्डर 2'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने अब जो सनी पाजी की फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक यह मूवी भारत में कुल 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। हालांकि 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज होने के बाद से फिल्म क्रिटिक्स द्वारा हिट घोषित कर दी गई थी। यह मूवी 15 दिनों के अंदर भारत में 300 करोड़ी होने से चूक गई है। इस मोवी की टोटल कमाई 297.25 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड में यह 300 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। (इसे भी पढ़ें: झूठे इश्क ने बर्बाद किया उर्मिला मातोंडकर का करियर, चंद सालों में उजड़ी शादीशुदा जिंदगी)

'गदर 2' के बाद फिल्म की सफलता ने सनी देओल को "सीक्वल किंग" बना दिया है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में मौजूद हैं। फिल्म की कहानी साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध पर आधारित है। यह साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article