साउथ मूवीज

Anirudh-Kavya Maran को पीएम मोदी ने दी शादी की बधाई, चेन्नई रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय समेत ये सितारे

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2026, 09:29 PM IST

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Reception: अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और काव्या मारन (Kavya Maran) के ग्रैंड रिसेप्शन में फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

Image

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी पर पीएम मोदी ने भेजा खास संदेश, चेन्नई रिसेप्शन से पहले दी बधाई (Image Source: Sun News/X)

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Reception: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और बिजनेसवुमन काव्या मारन (Kavya Maran) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने हाल ही में शादी कर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है। शादी के बाद अब चेन्नई में उनके ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस खास समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ओर से नवविवाहित जोड़े के लिए भेजा गया बधाई संदेश सामने आया है। पीएम मोदी ने एक खास चिट्ठी के जरिए अनिरुद्ध और काव्या को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Teja Sajja ने गर्लफ्रेंड Mourya से की सगाई, सामने आई Cute फोटोज

पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर दी बधाई

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर को अनिरुद्ध और काव्या को शादी की शुभकामनाएं देते हुए एक पत्र भेजा था। इस पत्र की तस्वीरें 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन से कुछ घंटे पहले सामने आईं। पीएम मोदी ने यह चिट्ठी काव्या के माता-पिता कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) और कावेरी मारन (Kavery Maran) को संबोधित करते हुए लिखी थी। इसमें उन्होंने कपल को जीवनभर के साथ और विश्वास के सफर की शुरुआत के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने कामना की कि दोनों के बीच प्यार और अपनापन हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता रहे और उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल हो। प्रधानमंत्री ने शादी के समारोह में आमंत्रित करने के लिए मारन परिवार का आभार भी जताया। पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी अनिरुद्ध और काव्या को शादी की बधाई दी है। उन्होंने 23 अक्टूबर को काव्या के माता-पिता को पत्र लिखकर पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी थीं। सोनिया ने नवविवाहित जोड़े के लिए प्यार, दोस्ती और खुशियों से भरी जिंदगी की कामना की।

रिसेप्शन में शामिल हुए ये सितारे

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला (ITC Grand Chola) में उनके वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है। चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला में आयोजित इस ग्रैंड रिसेप्शन में फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth), कमल हासन (Kamal Haasan), तेलुगु एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu), सिद्धार्थ (Siddharth) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) समारोह में पहुंचे। वहीं क्रिकेट जगत से केन विलियमसन (Kane Williamson), डेल स्टेन (Dale Steyn), डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) और मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। राजनीति की बात करें तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay), पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin), तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (A. Revanth Reddy) और एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (Edappadi K. Palaniswami) भी इस समारोह में शामिल हुए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article