बॉलीवुड

Dhurandhar 2: आदित्य धर ने लॉक की तगड़ी डील, इतने करोड़ में बिके रणवीर सिंह स्टारर के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स

Ranveer Singh–Aditya Dhar’s Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए फैन्स उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए नॉन-थिएट्रिकल राइट्स के लिए मेकर्स को मुंहमांगी रकम मिली है।

Image

Pic Credit: grab From You Tube

Ranveer Singh–Aditya Dhar’s Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर निर्माताओं को मालामाल कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स तोड़ने के अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी ट्रेंड कर रही हैं। हाल ही में मेकर्स ने लोगों की बेताबी को देखते हुए 'धुरंधर 2' का टीजर भी जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अब जो 'धुरंधर 2' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स ने इस मूवी के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स बेच दिए हैं। इन राइट्स को बेचने के लिए मेकर्स को मुंहमांगी रकम भी मिली है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने यह डील कितने रुपये में लॉक की है। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Box Office: 300 करोड़ी होने में निकल गया सनी पाजी स्टारर का दम, 15 दिनों में कमाए इतने करोड़)

इतने करोड़ रुपये में बिके 'धुरंधर 2' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 245 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। हाल के सालों में हिंदी सिनेमा के लिए यह सबसे बड़ी डील्स में से एक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जियो हॉटस्टार ने फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स 150 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं जबकि सभी भाषाओं के सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क को 50 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। वहीं दूसरी ओर टी-सीरीज ने 45 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं, जिससे कुल नॉन-थिएट्रिकल वैल्यूएशन बड़े लेवल पर पहुंची है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में रिलीज होने जा रहीं ये 6 फिल्में फाड़ देंगी हर रिकॉर्ड की छाती, निर्माताओं के ऊपर होगी पैसों की बारिश)

Dhurandhar 2 Budget And Total Estimated Earning From Non-Theatrical Rights

The production cost of Dhurandhar 2 is estimated at slightly over Rs 200 crore, with total costs reaching around Rs 250 crore after marketing. Since the film has already earned a reported Rs 210 crore from digital and music rights sale, the final total is expected to cross Rs 250 crore easily with the sale of distribution rights. Thus, Dhurandhar 2 will be entering profit zone way before its big screen release.

बताते चलें रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 140 करोड़ रुपये में बिके थे। वहीं दूसरी फिल्म की बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए यह राइट्स 245 करोड़ रुपये के बिके हैं। इस मूवी का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। इस मूवी में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह मूवी 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article