बॉक्स ऑफिस

Loveyapa Box Office Collection: जुनैद-खुशी स्टारर का हुआ बुरा हाल, कमाई देख निर्माताओं के निकले आंसू

Loveyapa Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की फिल्म 'लवयापा' (Loveyapa) ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल साबित हुई है। 5 दिनों के अंदर यह फिल्म 6 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

Image

Loveyapa Box Office

Loveyapa Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'लवयापा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। इस मूवी के साथ हिमेश रेशमिया की एक्शन-ड्रामा 'बैडएस रवि कुमार' भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस का भरपूर प्यार नहीं मिला है। इन फिल्मों के क्लैश होने से दोनों की कमाई पर भी असर पड़ा है। आइए देखें जुनैद-खुशी की 'लवयापा' (Loveyapa) ने मंगलवार ने कितने रुपये का बिजनेस किया है।

5वें दिन इतने लाख रुपये कमाने में सफल रही 'लवयापा'

Sacnilk के अनुसार खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और जुनैद खान (Junaid Khan) की 'लवयापा' (Loveyapa) ने 5वें दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी अब तक 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। हैरानी की बात यह है कि 'लवयापा' का 5वें दिन का कलेक्शन हिमेश रेशमिया की एक्शन थ्रिलर 'बैडएस रवि कुमार' से ज्यादा है, जिसने मंगलवार को को केवल 50 लाख रुपये कमाए हैं।

जुनैद खान और खुशी कपूर की मूवी 'लवयापा' साउथ की 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक है। 'लवयापा' जुनैद-खुशी की पहली मूवी है, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। वहीं दूसरी ओर दोनों ने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय की शुरुआत की थी। खुशी कपूर को जोया अख्तर की 'द आर्चीज' में देखा गया था और जुनैद ने यशराज फिल्म्स की 'महाराज' में नजर आए थे। वैसे आपको जुनैद-खुशी की 'लवयापा' कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article