बॉक्स ऑफिस

Kesari 2 Box Office Collection: 12वें दिन 'केसरी 2' की कमाई में आई गिरावट, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2025, 06:25 AM IST

Kesari Box Office Collection Day 12 Early Estimate: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आर. माधवन (R. Madhavan) की फिल्म केसरी 2 (Kesari 2) ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म केसरी 2 की कमाई में अब लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Image

Kesari Chapter 2 Box Office Collection

Kesari 2 Box Office Collection Day 12 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी 2 (Kesari Chapter 2) सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस हिस्टोरिकल ड्रामा में अक्षय के साथ आर. माधवन (R Madhavan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म केसरी 2 ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म केसरी का 12वें दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये का रहा।

'केसरी 2' ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

अक्षय कुमार और आर. माधवन की लीड रोल वाली फिल्म केसरी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से धमाल मचा रखा है। फिल्म को रिलीज हुए अब 12 दिन पूरे हो गए हैं। 12वें दिन की कमाई के आंकड़ों ने लोगों को हैरान कर दिया है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म केसरी 2 ने 12वें दिन यानी 29 अप्रैल को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 की अब तक की कुल कमाई 70.65 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म केसरी 2 नहीं पार कर पाई 100 करोड़ का आंकड़ा

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आई लेकिन किसी की 'केसरी 2' ने धमाकेदार कलेक्शन नहीं किया है। अब तक फिल्म केसरी 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई है। जिसके बाद अक्षय कुमार की इस फिल्म को भी फ्लॉप माना जा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article