बॉक्स ऑफिस

Emergency Movie Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत स्टारर ने अजय देवगन की 'आजाद' को दी मात, कमा डाले इतने करोड़

Kangana Ranaut's Emergency Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को मेकर्स ने 17 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में पेश किया। फिल्म के पहले दिन के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अजय देवगन की 'आजाद' को मात दे दी है।

Image

Emergency Beat Azaad on Box office

Emergency Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म के साथ अजय देवगन की 'आजाद' भी रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस क्लैश को देखने के लिए लोग बेताब थे। लोगों को उम्मीद थी कि अजय देवगन की 'आजाद' पहले दिन अच्छा कारोबार कर 'इमरजेंसी' (Emergency) को मात दे देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंगना रनौत ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक कंगना रनौत ने ओपनिंग डे पर करोड़ों रुपये कमाए हैं।

'आजाद' से आगे निकली कंगना रनौत की 'इमरजेंसी'

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 'इमरजेंसी' फिल्म कंगना रनौत के निर्देशन में बनी है। इस मूवी को हिट कराने के लिए कंगना रनौत इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म 'इमरजेंसी' ने पहले दिन केवल 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी ने पहले दिन ही अजय देवगन की 'आजाद' को धूल चटा दी है। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से 'इमरजेंसी' के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बताते चलें 'इमरजेंसी' मूवी में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन सहित कई कलाकार मौजूद हैं। इस मूवी में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी झलक भी देखने को मिली है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहती है या नहीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article