Bengal Police Encounter: पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में 13 नवंबर को एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के आरोपी व्यक्ति की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को बीरभूम जिले के नानूर इलाके में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि रतन शेख तब मारा गया जब उसने नानूर में एक ईंट भट्टे पर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोली चलाई। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद छह महीनों में यह पांचवां पुलिस एनकाउंटर था।
(खबर अपडेट की जा रही है)
