बॉक्स ऑफिस

Welcome To The Jungle की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, पहले दिन होगी मोटी कमाई!!

Welcome to the jungle Update: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू दं जंगल का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म 'वेलकम टू दं जंगल' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

Image

वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग शुरू (img source-Welcome to the jungle film)

Welcome to the jungle Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मूवी भूत बंगला हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई। अब अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू दं जंगल' ( Welcome to the jungle) में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी समेत कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म 'वेलकम टू दं जंगल' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Tera Paisa Mera Paisa Song: अक्षय कुमार ने उड़ाया गर्दा, रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना)

वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग शुरू

अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से एक दिन पहले ही कमाई शुरू करने जा रही है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले 25 जून की शाम 7:30 बजे से इसके पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जाएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो गई है। हाल के समय में बॉलीवुड में पेड प्रीव्यू का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। कई बड़ी फिल्मों ने रिलीज से पहले दर्शकों का रिस्पॉन्स जानने और शुरुआती कमाई बढ़ाने के लिए इस गेम को अपनाया है। इससे पहले धुरंधर: द रिवेंज और भूत बंगला जैसी फिल्मों के भी पेड प्रीव्यू हुए थे। खास बात यह है कि भूत बंगला के बाद यह इस साल अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म है, जिसे रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू का फायदा मिलेगा।

पहले दिन होगी मोटी कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 22 से 26 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। करीब 2 घंटे 28 मिनट लंबी वेलकम टू द जंगल लोकप्रिय वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। आज ही अक्षय कुमार की मूवी का नया गाना 'तेरा पैसा मेरा पैसा' रिलीज हुआ, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article