Padma Awards 2026: देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2026) समारोह की शुरुआत हो चुकी है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति भवन में देश की जानी-मानी हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा, खेल और सिनेमा समेत कई क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां इस समारोह में शामिल हैं। बॉलीवुड और फिल्म जगत के कई दिग्गज कलाकार भी पद्म सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। इस लिस्ट में आर माधवन से लेकर ममूटी (Mammootty) तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-हेमा मालिनी को मिलेगा Dharmendra का पद्म विभूषण, कहा- 'बॉबी और सनी देओल...')

ममूटी को मिला सम्मान (pic credit-twitter)
ये स्टार्स हुए सम्मानित
स्टार एक्टर ममूटी को 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस खास मौके पर उनके बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान की फोटो इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। सम्मान लेने के लिए मंच पर पहुंचने से पहले अलका याज्ञनिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

सतीश शाह को मरणोपरांत मिला सम्मान (pic credit-twitter)
इन स्टार्स को मिला पद्म श्री
बताते चलें कि एक्टर आर. माधवन को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। आर. माधवन ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। हाल ही में आर माधवन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में नजर आए थे। उन्होंने अपनी एक्टिंस से गर्दा उड़ा दिया था। दिग्गज एक्टर और मशहूर कॉमेडियन सतीश शाह को मरणोपरांत दिया गया पद्म श्री पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में उनके चचेरे भाई अरविंद मामानिया ने प्राप्त किया। मालूम हो कि सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर 2025 को मुंबई में हुआ था。 उन्होंने 74 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
