बॉक्स ऑफिस

Border 2 Worldwide Box Office Collection: चौथे दिन 250 करोड़ी हुई 'बॉर्डर 2', मेकर्स की हुई चांदी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 27, 2026, 06:51 PM IST

Border 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म बॉर्डर 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Border 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की धांसू फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने किया इतना कलेक्शन

एक्टर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म बॉर्डर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए अब 4 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े देखने के बाद मेकर्स और फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी ये आंकड़े अनुमानित माने जा रहे हैं, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इंडिया में अब तक हुई इतनी कमाई

डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में 177 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article