बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office Collection Day 4: सोमवार की छुट्टी का सनी पाजी की फिल्म ने उठाया फायदा, 200 करोड़ी होने से एक कदम है दूर

Border 2 box office collection day 4: अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आइए देखते हैं कि इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Border 2 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) मेकर्स की उम्मीदों 100% खरा उतरी है। 23 जनवरी के दिन मेकर्स द्वारा सिनेमाघरों में रिलीज की गई 'बॉर्डर 2' ओपनिंग डे से ही धांसू कमाई कर रही है। दर्शकों की ओर से भी 'बॉर्डर 2' को भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात यह है कि सोमवार के दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने का भी फायदा सनी पाजी की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने उठाया है। यह मूवी 4 दिनों में 200 करोड़ रुपये कमाने से केवल एक कदम दूर रह गई है। तो चलिए देखते हैं 'बॉर्डर 2' ने अभी तक कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

सोमवार को 'बॉर्डर 2' ने दर्ज कराई भारी बढ़ोतरी

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर 2' का सोमवार के दिन बिजनेस 56 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म की एडवांस टिकटें अच्छी बिकी थीं और पहले दिन शुक्रवार को इसने 30 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को 36.5 करोड़ रुपये और रविवार के इन यह आंकड़ा बढ़कर 54.5 करोड़ रुपये हो गया था। इन 4 दिनों में सनी देओल स्टारर ने 177 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब यह मूवी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

'गदर 2' और 'जाट' की अपार सफलता के बाद अब सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का भी जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस मूवी को हरकोई पसंद कर रहा है। फिल्म के एक-एक सीन को दर्शक बड़े परदे पर खूब एन्जॉय कर रहे हैं। सनी देओल और वरुण धवन की एक्टिंग कमाल है। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article