Border 2 Box Office Day 9: सनी पाजी की फिल्म ने ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' को चटाई धूल, कमाए इतने करोड़
- Authored by: ललित कुमार
- Updated Feb 1, 2026, 08:38 AM IST
Border 2 Box Office Day 9: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' हर गुजरते दिन के साथ कई रिकार्ड्स तोड़ने में लगी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी ने अब ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' को बॉक्स ऑफिस पर मात दे दी है। जानते हैं फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है।
Pics Credit: IMDb
Border 2 Box Office Day 9: साल 1997 में आई जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल यानी 'बॉर्डर 2' को मेकर्स ने साल 2026 में 23 जनवरी के दिन रिलीज किया। इस मूवी में सनी देओल की वापसी हुई। दर्शकों की ओर से सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' को भरपूर प्यार मिल रहा है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं 'बॉर्डर 2' ने दूसरे शनिवार की कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
'बॉर्डर 2' ने दी 'वॉर 2' मात
फिल्म ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने दूसरे शनिवार को 17.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस मूवी ने शुक्रवार को 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब इन 9 दिनों में सनी पाजी को 'बॉर्डर 2' 252.75 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन करने में सफल रही है। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 236.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'बॉर्डर 2' के आगे 'वॉर 2' ने घुटने टेक दिए हैं।
बीते दिन खबर आई कि गुजरात के वलसाड में राजहंस मल्टीप्लेक्स में एक हादसे के बाद फिल्म की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी गई थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 'बॉर्डर 2' के सुबह 9 बजे के शो के लिए एंट्री चल ही रही थी तभी ऑडिटोरियम की छत का एक हिस्सा गिर गया। अच्छी बात यह है कि किसी को चोट नहीं आई। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, परमवीर चीमा, मेधा राणा और अन्या सिंह सहित कई एक्टर्स अहम रोल में नजर आ रहे हैं।