बॉलीवुड

Chand Mera Dil: बदल दी गई अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर की रिलीज डेट, अब दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Chand Mera Dil Postponed: विवेक के निर्देशन में बनी अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की रोमांटिक ड्रामा 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) साल 2024 में अनाउंस की गई थी। अब 'चांद मेरा दिल' को सिनेमाघरों में पेश करने के लिए मेकर्स ने नई रिलीज अनाउंस की है।

Image

Pic Credit: Instagram

Chand Mera Dil Postponed: साल 2024 में अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshya) की 'चांद मेरा दिल' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई थी। निर्माताओं ने इस रोमांटिक ड्रामा को 2025 में रिलीज करने का फैसला किया था। बीते साल अनन्या पंडया और लक्ष्य की इस रोमांटिक ड्रामा को बड़े परदे पेश नहीं किया गया। 31 जनवरी को 'चांद मेरा दिल' की नई रिलीज डेट अनाउंस की गई थी। मगर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी को मेकर्स ने रिलीज करने के लिए नई डेट फाइनल की है। तो चलिए जानते है मेकर्स अब 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) को कब रिलीज करेंगे।

'चांद मेरा दिल' की आई नई रिलीज डेट

अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार फिल्म 'चांद मेरा दिल' में काम करने जा रहे हैं। खबर आई कि यह रोमांटिक ड्रामा इस साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी लेकिन अब इसकी रिलीज में बदलाव कर दिया गया है। यह कन्फर्म हो गया है कि 'चांद मेरा दिल' 8 मई को बड़े परदे पर आएगी। इस मूवी का निर्देशन विवेक कर रहे हैं। यह विवेक का बतौर डायरेक्टर तीसरा डायरेक्टोरियल वेंचर है। विवेक ने सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी की 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' से डेब्यू किया था, जिसके बाद आर माधवन की 'आप जैसा कोई' आई। उनका तीसरा प्रोजेक्ट 'चांद मेरा दिल' है।

Chand Mera Dil Poster

Chand Mera Dil Poster

वर्कफ्रंट की बात करें तो लक्ष्य को आखिरी बार वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था, जिसे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान सहित कई बड़े-बड़े एक्टर्स ने स्पेशल अपीयरेंस किया था। फिल्म में राघव जुयाल और बॉबी देओल अहम रोल में नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे को कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था। यह मूवी फ्लॉप रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article