बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office Day 8: 'मर्दानी 3' के आगे चट्टान बनकर खड़ी है सनी पाजी की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Day 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए लगभग 8 दिन हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 8 दिनों के बाद भी यह मूवी डबल डिजिट में कमाई कर रही है। फिल्म 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है।

Image

Pics Credit: Instagram

Border 2 Box Office Day 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 8 दिन हो गए हैं। यह मूवी 23 जनवरी के दिन दुनिया भर में रिलीज की गई थी। साल 1997 में आई जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' के सीक्वल यानी 'बॉर्डर 2' को हर किसी ने पसंद किया है। इतना ही नहीं 8 दिनों बाद भी 'बॉर्डर 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात यह है कि पहले दिन से लेकर अब तक यह मूवी डबल डिजिट में ही कलेक्शन कर रही है। तो चलिए देखते हैं इन 8 दिनों में सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने कितने करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं।

8वें दिन 'बॉर्डर 2' ने की धांसू कमाई

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने 8वें दिन 11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इन 8 दिनों में यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 235.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यह मूवी अपने बजट के ज्यादा कमाई कर पहले ही निर्माताओं को खुश कर चुकी है। 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' भी रिलीज हुई। हालांकि इस मूवी के रिलीज होने से 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। फिल्म अपने ट्रैक पर है और शानदार कमाई कर रही है।

अनुराग सिंह द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई 'बॉर्डर 2' सन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों 'सेना', 'वायु सेना' और 'नौसेना' के ऑपरेशन्स को एक साथ दिखाती है। सनी देओल के अलावा इस मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिका निभा रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article