बॉक्स ऑफिस

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर निराशाजनक रही रानी मुखर्जी स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 3' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम रही है। आइए देखें फिल्म ने पहले दिन कितने रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) स्टारर कॉप ड्रामा 'मर्दानी 3' को निर्माताओं ने 30 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया। ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों को ओर से 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) को शानदार रिस्पांस मिला था। फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया और शानदार रिव्यू दिए। हैरानी की बात यह है कि हर जगह से तारीफ मिलने के बाद भी रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई नहीं कर पाई है। तो चलिए देखने इस मूवी ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

पहले दिन सुस्त पड़ी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3'

रानी मुखर्जी की कॉप-ड्रामा 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले कोई खास सफलता प्राप्त नहीं की है। शुक्रवार को रिलीज हुई 'मर्दानी 3' ने भारत में पहले दिन 3.80 करोड़ की कमाई की। यह कलेक्शन देखकर निर्माताओं की चिंता भी बढ़ गई है। मगर कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि रानी मुखर्जी की यह मूवी शनिवार और रविवार के दिन डबल डिजिट में कमाई कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद और मिखाइल यावलकर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मल्लिका प्रसाद विलेन के रोल में हैं। वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर के रोल में एक बार फिर दमदार नजर आ रही हैं। दर्शकों द्वारा रानी मुखर्जी का कॉप अवतार काफी पसंद किया गया है। इस मूवी को मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स के तहत बनाया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article