Border 2 Box Office Day 11: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। बीते 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली थी लेकिन 11वें के कलेक्शन ने मेकर्स की चिंता को डबल कर दिया है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने की वजह से 'बॉर्डर 2' में शुरुआती 10 दिनों में तगड़ी कमाई कर मेकर्स की झोली पैसों से भर दी। तो चलिए देखते हैं सनी पाजी की इस मूवी ने 11वें कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' बनेगा ये सुपरस्टार, रणवीर सिंह को मिलने वाली है कड़ी टक्कर, पिक्स हुईं लीक)
धड़ाम से गिर गई 'बॉर्डर 2' की कमाई
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk.com के अनुसार सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने सोमवार को भारत में 4 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दत्ता और निधि दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई 'बॉर्डर 2' ने 11 दिनों में भारत में 279.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आने वाले दिनों में इस मूवी को 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कोई नहीं रोक पाएगा लेकिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना इसके लिए आसान नहीं होगा।

Varun Dhawan
कितना था 'बॉर्डर 2' का बजट
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' दर्शकों की इम्प्रेस करने में सफल रही है। फिल्म में सनी पाजी और वरुण धवन की एक्टिंग कोई खासतौर पर पसंद किया गया है। एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'बॉर्डर 2' को बनाने में निर्माताओं के लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। फिल्म अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। (यह भी पढ़ें: तलाकशुदा मर्दों को हमसफर चुन बैठीं विद्या-करीना सहित ये 6 हसीनाएं, कुंवारे लड़के मलते रह गए थे दोनों हाथ)

Diljit-Sonam
भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर बेस्ड है 'बॉर्डर 2'
इस वॉर ड्रामा में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में हैं। यह 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस मूवी का निर्माण टी-सीरीज और जे पी फिल्म्स ने मिलकर किया है। इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, प्रणव वशिष्ठ और मेधा राणा भी अहम किरदारों में हैं। इस मूवी की कहानी साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारति है।
