एजुकेशन

Chhath Puja School Holiday 2026: क्या आज 16 नवंबर को छठ पूजा पर स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें स्टेट वाइज लिस्ट

Kya Aaj School Ki Chhutti, Chhath Puja School Holiday: आज यानी 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर भारत के कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज 16 नवंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार के स्कूल बंद हैं या नहीं?

Image

Chhath Puja School Holiday 2026: क्या आज 16 नवंबर को छठ पूजा पर स्कूल बंद हैं या खुले हैं

Kya Aaj School Ki Chhutti, Chhath Puja School Holiday: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 के बीच मनाया जा रहा है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश के कई अन्य हिस्सों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। आज छठ पूजा का अंतिम दिवस दिवस है। इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस बीच दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड के स्कूल के छात्र जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज 16 नवंबर को स्कूल बंद हैं खुले हैं?

Kya Aaj School Ki Chhutti: क्या आज 16 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं

दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो आज यानी 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर राजधानी के स्कूलों बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने 13 नवंबर को सर्कुलर जारी कर आदेश दिया था। यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

16 November School Holiday Or Not: यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

यूपी के स्कूलों की बात करें तो यहां आज यानी 16 नवंबर को आठ जिले कानपुर, देवरिया, वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज और संतकबीरनगर में छठ पूजा के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इन जिलों में स्थानीय प्रशासन के आदेश के अनुसार सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी।

क्या आज बिहार के स्कूल बंद हैं या नहीं

बिहार के स्कूलों की बात करें तो यहां विद्यालयों में 13 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान किया गया था। ऐसे में आज यानी 16 नवंबर को छठ पूजा के अंतिम दिन स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article