Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 16 November 2026: आज 16 नवंबर 2026 है। आज छठ महापर्व के तहत उदित सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। भगवान सूर्य की उपासना करें। आज सोमवार है। अंकज्योतिष में 16 का संयुक्त अंक सूर्य और शुक्र के संयुक्त प्रभाव से जुड़ा है। यह जीवन में लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव और आर्थिक सुख देने वाला अंक माना जाता है। 16 धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान से भी जुड़ा है। इसका एकल अंक 07 है, जिसके स्वामी ग्रह केतु हैं। 07 बहुत शुभ और मंगलकारी अंक माना जाता है और इसे ग्लैमर व प्रसिद्धि से भी जोड़ा जाता है।
आज 16-11-2026 का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसके स्वामी सूर्य हैं। सूर्य, गुरु और चंद्रमा के परम मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 और 05 हैं। आज का दिन सूर्य प्रधान है, इसलिए सभी जन्मांक के लोग श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। शिवपुराण का नियमित पाठ शुरू करें। माता बगलामुखी की उपासना करें और शक्ति उपासना पर ध्यान दें।
सुगंधित इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। गो माता को गुड़ खिलाएं। छठ पर्व के इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की आराधना करें। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 16 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्यांक 01 जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 03 रहेंगे। जॉब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 और 02 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज तिल और चावल का दान करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। इस अंक के स्वामी गुरु और भाग्यस्वामी सूर्य जॉब में प्रोमोशन का अवसर देंगे। कार्यक्षेत्र में प्रोग्रेस रहेगी, लेकिन व्यवसाय में संघर्ष बना रहेगा। सही रणनीति से कारोबारी काम आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में उदर विकार से कष्ट हो सकता है। आज गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। भाग्यांक 01 टीचिंग, मीडिया और आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 और 09 वाले व्यक्तियों से शुभ लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज सात अन्न का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 02 और 08 वाले लोगों से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं और कोई रुका हुआ कार्य दोबारा गति पकड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 07 रहेंगे। आज जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 01 और मित्र अंक 09 का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से कामकाज में प्रोग्रेस होगी। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज मूंग और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। उच्चाधिकारियों के सहयोग से आप खुश रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में भी नए अवसर मिलेंगे और कामकाज में प्रोग्रेस होगी। स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। बुध और शनि मित्र हैं। आज का दिन व्यवसाय में सफलता देने वाला है। अंक स्वामी शनि और गुरु जॉब में बहुत जल्द बड़ी सफलता दे सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने पर कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिलेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज चावल और तिल का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। जॉब में गुरु और मंगल का सपोर्ट मिलेगा। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी और कामकाज में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। नामांक 01 और 03 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग जॉब में प्रोग्रेस देगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और लाल है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
16 नवंबर 2026 के विशेष उपाय
आज छठ महापर्व के उषा अर्घ्य के कारण भगवान सूर्य की उपासना सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य दें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। सभी जन्मांक के लोग सूर्य की उपासना करें। शिवपुराण का पाठ शुरू करें और शक्ति उपासना करें। माता बगलामुखी की आराधना करें। सुगंधित इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें और गो माता को गुड़ खिलाएं। कार्तिक माह में दीपदान और अन्नदान भी करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
