बॉक्स ऑफिस

Border 2 Box Office Collection Day 7: 'बॉर्डर 2' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सातवें दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, वरुम धवन, दिलजीत दोसांझ और आहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है और सातों दिनों में मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

Border 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है। फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने की तो पूरी-पूरी कोशिश की ही, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी गर्दा उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। काफी हद तक 'बॉर्डर 2' अपनी कोशिश में कामयाब भी हुई है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने सातवें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है। हालांकि अभी 'बॉर्डर 2' (Border 2) को लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'बॉर्डर 2' ने अभी तक कुल 224.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि ये मूवी की कमाई का शुरुआती रुझान है, ऐसे में वक्त के साथ-साथ ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म ने ओपनिंग से 'धुरंधर' का रिकॉर्ड भी चूर कर दिया। यहां तक कि वीकेंड पर भी 'बॉर्डर 2' की लाजवाब कमाई हुई थी, जिससे 'धुरंधर' के साथ-साथ 'छावा' का रिकॉर्ड भी धरा का धरा रह गया था।

खबरों की मानें तो सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और आहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' (Border 2) की ऑक्युपेंसी बीते दिन सिनेमाघरों में 14.52 प्रतिशत दर्ज की गई है। फिल्म की कमाई तो अभी तक अच्छी चल रही है, लेकिन ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आगे रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों के बीच 'बॉर्डर 2' अपनी धाक जमाने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। बता दें कि मूवी का कुल बजट करीब 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अभी मूवी को अपने आप को हिट साबित करने के लिए 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना बेहद जरूरी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article