Raveena Tandon Affairs: 90s की टॉप हीरोइन रवीना टंडन ने अपनी मेहनत और लगन से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। रवीना टंडन आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खूब एक्टिव हैं। अक्षय-अजय के अलावा रवीना टंडन का नाम शादीशुदा एक्टर्स के साथ भी जुड़ा था। इन सभी का दिल तोड़ने के बाद रवीना टंडन ने अनिल थडानी से शादी की और अपनी लाइफ खुशी-खुशी जी रही हैं। आइए रवीना टंडन के अफेयर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
रवीना टंडन और अक्षय कुमार 90 के दशक में एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन शादी होने से पहले ही इनका ब्रेकअप हो गया।
अक्षय कुमार से अलग होने के बाद रवीना टंडन की लाइफ में अजय देवगन ने एंट्री ली थी। दोनों का अफेयर काफी सालों तक चला लेकिन अभिनेता की नजदीकियां करिश्मा कपूर संग बढ़ते थे रवीना का उनसे ब्रेकअप हो गया।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रवीना टंडन की नजदीकियां सनी देओल के साथ भी बढ़ी थीं। उस समय सनी देओल शादीशुदा थे। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते की सच्चाई जमाने के सामने नहीं आने दी।
संजय दत्त पर भी रवीना टंडन का दिल आया था। मगर पब्लिक में संजय दत्त और रवीना टंडन ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की और ना ही इन अफवाहों खंडन किया था।
कई सेलेब्स का दिल तोड़ने के बाद रवीना टंडन ने इंडस्ट्री के जाने-माने डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की। दोनों काफी सालों से साथ हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।