बॉलीवुड

जया बच्चन की एक शर्त ने अभिषेक बच्चन-Karisma Kapoor के प्यार फेर दिया था पानी, रातों-रात टूट गई थी सगाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 25, 2026, 07:12 PM IST

Karisma Kapoor Abhisheck Bachchan Love Story: करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई ने कभी बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी की तैयारियों के बीच ऐसा क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया?

Image

करिश्मा-अभिषेक की सगाई (Image Source: Chat GPT)

Karisma Kapoor Abhisheck Bachchan Love Story: बॉलीवुड में जितनी चर्चा फिल्मों की होती है, उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प किस्से सितारों की अधूरी लव स्टोरी होती हैं। ऐसी ही एक कहानी है करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की, जिनकी सगाई ने कभी पूरे फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी थी। हर किसी को लग रहा था कि कपूर और बच्चन परिवार रिश्तेदारी में बंधने जा रहे हैं, लेकिन फिर अचानक सब कुछ बदल गया। सगाई टूट गई और दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह गई। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। तो चलिए जानते हैं करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन लव स्टोरी शादी तक क्यों नहीं पहुंच पाई।

Karisma Kapoor Abhisheck Bachchan Love Story

करिश्मा-अभिषेक की सगाई (Image Source: Reddit)

अमिताभ के बर्थडे पर हुआ था ऐलान

साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर बच्चन परिवार ने एक बड़ी खुशखबरी दी थी। इस दौरान परिवार ने अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई का ऐलान किया। दोनों परिवारों के रिश्ते पहले से ही काफी अच्छे थे। करिश्मा की मां बबीता और जया बच्चन के बीच भी अच्छी दोस्ती थी। ऐसे में इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवार बेहद खुश नजर आ रहे थे। उस दौर में करिश्मा कपूर बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस में शुमार थीं। 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है', 'बीवी नंबर 1', 'हीरो नंबर 1' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप स्टार बना दिया था। दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में कदम तो रख लिया था, लेकिन वह अभी अपने करियर को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।

टूट गया था रिश्ता

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर सगाई के बाद फैंस को जल्द शादी का इंतजार था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद खबर आई कि दोनों का रिश्ता टूट गया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि उस समय किसी ने खुलकर वजह नहीं बताई, लेकिन बाद में कई तरह की चर्चाएं सामने आईं। जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। पहली वजह करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर की एक चिंता थीं, तो वहीं वजह जया बच्चन की एक शर्त।

Karisma Kapoor Abhisheck Bachchan Love Story

करिश्मा-अभिषेक की सगाई (Image Source: Reddit)

बबीता कपूर को थी ये चिंता

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई के बाद एक्ट्रेस की मां अभिषेक बच्चन के फ्लॉप करियर की वजह से अपनी बेटी के भविष्य की चिंता होने लगी थी। खबरों के मुताबिक करिश्मा की मां बबीता कपूर चाहती थीं कि शादी से पहले अमिताभ बच्चन अपनी संपत्ति का एक हिस्सा अभिषेक के नाम कर दें। बबीता कपूर की इस शर्त ने बच्चन परिवार को हैरान कर दिया था।

जया बच्चन की शर्त

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की शादी न होने की एक और वजह पर चर्चा होती है, जो जया बच्चन से जुड़ी हुई है। खबरों के मुताबिक जया बच्चन ने शर्त रखी थी अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद करिश्मा कपूर फिल्मों में काम नहीं करेंगी। लेकिन बबीता कपूर को ये शर्त मंजूर नहीं थी।

अलग-अलग जगह हुई शादी

इसके बाद अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर अलग हो गए। अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय के साथ शादी की। इस शादी से अभिषेक बच्चन की एक प्यारी सी बेटी है। तो वहीं करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर के साथ शादी की थी, लेकिन 2016 में एक्ट्रेस का तलाक हो गया था। संजय कपूर और करिश्मा कपूर के इस शादी से दो बच्चे हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर का साल 2025 में निधन हो गया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article