Karisma Kapoor on Dil To Pagal Hai: साल 1997 में यश चोपड़ा ने फिल्म 'दिल तो पागल है' का निर्देशन किया था। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित को लीड रोल में देखा गया था। अपने समय में यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही थी। कई सालों के बाद करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने फिल्म 'दिल तो पागल है' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। करिश्मा कपूर ने बताया कि उन होने इस प्रोजेक्ट के लिए हां तो कर दी थी लेकिन कई एक्ट्रेसेस ने 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal Hai) को माधुरी दीक्षित की वजह से रिजेक्ट कर दिया था। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों कई एक्टर्स ने 'दिल तो पागल है' को रिजेक्ट किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: तकलीफदेह बीमारी से जूझ रहे हैं Sonu Nigam, कहा, 'MRI और CT करा रहा हूं...')
कई एक्टर्स ने ठुकराई थी 'दिल तो पागल है'
हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा, 'दिल तो पागल है, जब बनाई जा रही थी तो कोई भी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के अपोजिट किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं थी। कोई भी उनके साथ डांस करने और उनसे टक्कर लेने को तैयार नहीं था।' इस बात में कोई शक नहीं है कि माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और सबसे सुंदर डांसरों में से एक माना जाता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Cocktail 2' में नहीं होगी 'थ्रीसम' और 'लेस्बियन स्टोरी', Kriti Sanon ने किया कन्फर्म)

Dil To Pagal Hai
आसान नहीं था करिश्मा कपूर का किरदार
करिश्मा कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि निशा के किरदार के साथ सिनेमा बदल गया। वह हीरोइन थी लेकिन साधारण वाली नहीं। हीरो उससे प्यार नहीं करता था। वह उसे ठुकरा रहा था और दर्शक उसका दर्द महसूस कर रहे थे।' करिश्मा के आगे कहा, 'यह किरदार मेरे लिए मुश्किल इसलिए भी था क्योंकि ज्यादातर फिल्मों में एक हीरोइन और हीरो के बीच लव एंगल होता है लेकिन इसमें ऐसा नहीं था। फिल्म में एक लड़की सोचती थी, मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है? मैं उस लड़के से इतना प्यार करती हूं। यह एक इमोशनल सफर था।'
करिश्मा कपूर अमेजन प्राइम वीडियो पर 'ब्राउन' सीरीज में नजर आ रही हैं जबकि माधुरी दीक्षित नेटफ्लिक्स पर 'मां बहन' में अहम रोल निभा रही हैं। दोनों प्रोजेक्ट्स की दर्शक काफी तारीफ कर रहे हैं।
