साउथ मूवीज

"किसी ने पहचाना भी नहीं...", जब मिट्टी में मिल गया Rajinikanth का ईगा, एक्टर ने सुनाया किस्सा

अभिनेता रजनीकांत ने जिंदगी का एक ऐसा किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है, जिसने उनके ईगो को तोड़कर रख दिया और उन्हें सच्चाई से अवगत कराया। रजनीकांत का ये किस्सा कई लोगों के लिए आई ओपनर जैसा है।

Image

"किसी ने पहचाना भी नहीं...", जब मिट्टी में मिल गया Rajinikanth का ईगा, एक्टर ने सुनाया किस्सा

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) भारतीय सिनेमा के आइकन हैं, जो पिछले कई दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। एक के बाद एक हिट मूवीज देने वाले रजनीकांत का स्टारडम किसी भी एक्टर से 100 गुना ज्यादा है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दिन आया था, जिसने उनके ईगो को चकनाचूर करके रख दिया था? रजनीकांत ने फैंस के साथ वो किस्सा शेयर करते हुए बताया है कि उस दिन के बाद उनके दिमाग से अहम पूरी तरह से निकल गया और उन्होंने ईगो को पूरी तरह से त्याग दिया। (ये भी पढ़ें: कन्नड़ एक्टर Dileep Raj की 48 साल की उम्र में मौत, हार्ट अटैक ने ली जान)

कैसे टूटा Rajinikanth का ईगा

मेगास्टार रजनीकांत ने एक धर्मगुरू से दिल से बात करते हुए बताया कि कुछ साल पहले उनके साथ एक ऐसा किस्सा हुआ, जिसने उन्हें सच्चाई का अहसास दिलाया था। रजनीकांत श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन का हिस्सा बने, जहां उन्होंने बताया कि वो कुछ साल पहले वो एक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। भीड़ को देखकर रजनीकांत को ऐसा लगा कि लोग उनसे मिलने के लिए भाग खड़े होंगे लेकिन ऐसा कतई नहीं हुआ। (ये भी पढ़ें: Salman Khan की Superhero Film से सामांथा OUT!! दिखेगी 45 साल की ये हीरोइन)

Rajnikanth Ego Crusing story

Rajnikanth Ego Crusing story

रजनीकांत के अनुसार, "मैं एक समारोह में पहुंचा था, जहां सैकड़ों लोग थे। मुझे लगा कि लोग मुझे तुरंत पहचान लेंगे और मुझसे मिलने के लिए भागेंगे। आप फोटोज और ऑटोग्राफ का तो भूल जाइए, एक भी इंसान मेरे पास बात करने तक के लिए नहीं आया। मैं हाथ हिलाता रहा और किसी ने मेरी तरफ नहीं देखा। मैं उस समारोह में कई बड़े लोगों से मिला लेकिन उस दिन मेरा ईगो पूरी तरह से खत्म हो गया कि मैं कोई खास इंसान हूं।"

जल्द ही Jailer 2 में दिखेंगे Rajinikanth

एक्टर रजनीकांत जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म जेलर के सेकेंड पार्ट जेलर 2 में दिखाई देंगे। इस मूवी का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। जेलर 2 के बाद रजनीकांत दर्शकों के सामने थलाइवर 173 पेश करेंगे, जिसमें उनके साथ कमल हासन भी हैं। दर्शक रजनीकांत और कमल हासन की जोड़ी देखने के लिए एक्साइटेड है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article