Vidya Balan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म 'मां बहन' (Maa Behen) हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्में माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन भी नजर आ रहे हैं। फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस बीच विद्या बालन (Vidya Balan) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में विद्या ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए जानते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Maa Behen Review: हल्की कहानी में भारी बात कह गईं माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी)

माधुरी दीक्षित की मूवी देखकर ये क्या बोल गई विद्या बालन? (pic credit-instagram)
विद्या बालन ने कह दी ऐसी बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने फिल्म मां बहन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म, निर्देशक सुरेश त्रिवेणी और पूरी स्टारकास्ट की सराहना की। विद्या बालन ने अपने पोस्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा, 'आपकी तो मां बहन एक हो गई नेटफ्लिक्स पर।" इसके साथ ही उन्होंने माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा की केमिस्ट्री की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें इन कलाकारों को साथ देखना काफी मजेदार लगा। विद्या के इस रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींचा, क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब उनके इस फिल्म से जुड़ने की चर्चा हो रही थी। विद्या बालन और निर्देशक सुरेश त्रिवेणी पहले भी 'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
क्या है मां-बहन की कहानी
फिल्म 'मां बहन' में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी एक मां और उसकी दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उन्हें अपनी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद वे इस घटना को छिपाने की कोशिश करती हैं और यहीं से कहानी में कई मजेदार और रोमांचक मोड़ आते हैं। बताते चलें कि विद्या बालन एक से एक फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। जल्द ही विद्या बालन अक्षय कुमार के साथ गर्दा उड़ाने वाली हैं।
