Maa Behen Review: हल्की कहानी में भारी बात कह गईं माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी

Maa Behen Review in Hindi: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी स्टारर मां बहन एक हल्की कहानी दर्शकों के सामने लेकर आई है, जिसमें गंभीर बात कही गई है। इसे आप घर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं लेकिन उम्मीदें थोड़ी कम ही रखेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

Rahul SharmaAuthored by: Rahul SharmaUpdated Jun 5 2026, 11:10 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

Comedy
Release Date

Jun 4, 2026

Duration

2 hr 36 mins

maa behen review: madhuri dixit and triptii dimri talks sense in average story

Maa Behen Review: हल्की कहानी में भारी बात कह गईं माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी

Maa Behen Review in Hindi: कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा स्टारर मां बहन का ट्रेलर देखकर ऐसा लगा था कि ये हल्की-फुल्की मर्डर मिस्ट्री होने वाली है, जिसमें ये तीनों मिलकर खूब हंसाएंगी लेकिन जैसे ही आप इसे शुरू करते हैं, वैसे ही आपको पता चलता है कि आपने एक हटकर फिल्म के लिए साइन अप किया है, जिसमें गंभीर बातें हल्के-फुल्के अंदाज में समझायी जाएंगी और दमदार परफॉर्मेंसेज देखने को मिलेंगी।

क्या है Maa Behen की कहानी

फिल्म मां बहन की कहानी रेखा नाम की एक महिला की है, जिसे समाज सालों से बेइज्जत करता आया है। उसके पड़ोसी उसका मजाक उड़ाते हैं और मोहल्ले के मर्द उस पर गंदी नजर रखते हैं। रेखा दो बेटियों की बिधवा मां है, जो अलग-अलग बापों से पैदा हुई हैं। इन दोनों बहनों की ज्यादा बनती नहीं है और आपस में ये लड़की ही रहती हैं। समाज इन दोनों बहनों का मजाक उड़ाने के लिए अलग-अलग नामों से पुकारता है और इन्हें इनकी सच्चाई भूलने नहीं देता है। हालांकि इन तीनों ने अब इस सच के साथ जीना सीख लिया है लेकिन इनकी जिंदगी में वो रात आती है जो सबकुछ बदल देती है। रेखा अपनी दोनों बेटियों जया और सुषमा से अपने पड़ोसी गुप्ता जी का मर्डर छुपाने में मदद मांगती है।