फैंस पर चढ़ा भूल भुलैया 2 का ऐसा बुखार कि फिल्म के एक्टर कार्तिक आर्यन को ही नहीं मिली टिकट, शो हुआ हाउसफुल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 07:12 PM IST

Kartik Aaryan Film Bhool Bhulaiyaa 2 Show Housefull: कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक तस्वीर साझा करते हुए यह बताया कि उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 का शो हाउसफुल रहा। जिसकी वजह से उन्हें ही इस फिल्म की टिकट नहीं मिली। 

Kartik Aaryan's Bhool Bhulaiyaa 2 Film's Show Goes Housefull: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की वजह से सुर्खियों में हैं। भूल भुलैया 2 को लेकर कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन इन दिनों खूब तारीफें बटोर रहे हैं। अपनी फिल्म का लाइव एक्सपीरियंस लेने के लिए कार्तिक आर्यन एक सिनेमाघर पहुंचे थे‌। लेकिन यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से फैंस हंस पड़े लेकिन यह कार्तिक आर्यन के लिए गर्व की बात है। दरअसल, कार्तिक आर्यन जब सिनेमाघर फिल्म देखने पहुंचे तो उन्हें अपनी ही फिल्म की टिकट नहीं मिली। ऐसा इसीलिए क्योंकि शो हाउसफुल था। यह देखकर कार्तिक आर्यन को इतनी खुशी हुई कि उन्होंने हाउसफुल के बोर्ड के साथ ही तस्वीरें शेयर कीं। 

End of Article