Bigg Boss 20 Exclusive: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट और सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी बढ़ रहा है। वहीं बीते दिन ईशा रिखी (Isha Rikhi) को कम वोटस के चलते घर से बेघर होना पड़ा। अब शो से निकलने के बाद ईशा रिखी ने जूम टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की और बताया आखिर वो क्यों इतनी जल्दी बिग बॉस 20 के घर से बेघर हो गईं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Qazi Touqeer-Aasif Khan में हुई गंदी लड़ाई, माही-उदिति-यंग किसे मिली कप्तानी?)
ईशा रिखी ने की एलिमिनेशन पर बात
जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत में ईशा रिखी ने कहा, 'जब मैंने शो में एंट्री की थी, तब मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मैं इतनी जल्दी बाहर हो जाऊँगी। लेकिन अब मुझे लगता है कि जो हुआ, उसकी कोई न कोई वजह जरूर रही होगी। कोई बात नहीं। मैं जैसी हूँ और जिस तरह से शो में चीजों को संभाल रही थी, शायद वह बाकी लोगों को पसंद नहीं आ रहा था। मैं कुछ बातें अलग तरीके से कहती थी और अपनी बात भी अलग तरह से रखती थी। मैं हर छोटी बात को मुद्दा नहीं बनाना चाहती थी। मुझे छोटी-छोटी और बेकार की बातों पर बहस करना पसंद नहीं है। मैं ऐसा करना नहीं चाहती थी। शायद यही चीज़ मेरे लिए शो में काम नहीं कर पाई।" (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ड्रैगन Kanika Mann को मिला TV की नागिन Mouni Roy का सपोर्ट, एक्ट्रेस की इस चीज से हुईं इंप्रेस)
ईशा रिखी ने लगाया बादशाह पर धोखे का इल्जाम
बिग बॉस 20 के घर में ईशा रिखी ने कनिका मान संग बातचीत में बताया था कि एक्स हसबैंड बादशाह ने उन्हे शारीरिक, इमोशनली और मेंटली तरीके से चीट किया था। बता दें ईशा और बादशाह शादी के 5 महीने बाद ही अलग हो गए।
