सुहाना खान ने ऊटी में मनाया 22वां बर्थडे, द आर्चीज के सेट से सामने आईं अनसीन फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 05:15 PM IST

Suhana Khan birthday party in Ooty: सुहाना को जल्द ही जोया अख्तर की द आर्चीज में देखा जाएगा। इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना अहम रोल में नजर आने वाले हैं...

Suhana Khan birthday party: शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने रविवार को अपना 22वां जन्मदिन मनाया। फिलहाल सुहाना अपनी एक्टिंग जर्नी की शुरुआत करने के लिए द आर्चीज की शूटिंग के लिए ऊटी में हैं। ऐसे में सुहाना खान ने अपना ये बर्थडे फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ मनाया। सुहाना ने अपना जन्मदिन द आर्चीज की टीम द्वारा रखी गई पार्टी में बनाया है जहां उन्होंने चॉकलेट केक काटा। सुहाना के कमरे को गुब्बारों से सजाया गया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को जल्द ही जोया अख्तर की द आर्चीज में देखा जाएगा। इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को गली बॉय और दिल धड़कने दो की डायरेक्टर जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। नेटफ्लिक्स पर फिल्म का प्रीमियर 2023 में होगा। आर्चीज की घोषणा 14 मई को की गई थी।

जारी हो चुका फिल्म द आर्चीज का टीजर
द आर्चीज के मेकर्स टाइगर बेबी फिल्म्स द्वारा टीजर भी शेयर किया गया था। इस टीजर में सभी सात कलाकार अपने-अपने किरदारों के लुक में नजर आए थे। सभी जंगल में पिकनिक मना रहे थे। टीजर में किरदारों के बीच आपसी बॉन्डिंग भी साफ दिखी। आपको बता दें कि आर्चीज पॉपुलर अमेरिकन कॉमिक्स आर्चीज का भारतीय संस्करण होगा। इस फिल्म में 60 के दशक का भारत दिखाया जाएगा। हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। 

End of Article