बॉलीवुड

‘कजरा रे 2.0’ में फिर साथ दिख सकता है बच्चन परिवार? Abhishek Bachchan बोले- 'ऐश्वर्या और पापा को मनाना पड़ेगा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 2, 2026, 03:43 PM IST

Abhishek Bachchan on Kajra Re 2.0: अभिषेक बच्चन ने अपने पुराने सुपरहिट गाने ‘कजरा रे’ की यादें ताजा की हैं। एक्टर ने इसके नए वर्जन को लेकर ऐसी बात कही, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

Image

अभिषेक बच्चन ने अपने पुराने गाने को किया याद (Image Source: Kajra Re Song)

Abhishek Bachchan on Kajra Re 2.0: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज भी अपने करियर के उन पलों को याद करते हैं, जब उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म ‘बंटी और बबली’ (Bunty Aur Babli) का गाना ‘कजरा रे’ (Kajra Re) आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार डांस नंबर में गिना जाता है। इस गाने में तीनों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था और गाना रिलीज के बाद काफी फेमस हुआ था। अब इतने सालों बाद जब अभिषेक से इस गाने के नए वर्जन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।

अभिषेक बच्चन ने कही ये बात

एक्टर अभिषेक बच्चन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभिषेक बच्चन का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ‘कजरा रे’ की शूटिंग को याद करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैंने किसी गाने की शूटिंग में ‘कजरा रे’ से ज्यादा मजा किया है या नहीं। ये बस एक बड़ी सी खुशहाल पार्टी थी। हमने इसे बहुत एंजॉय किया था। मुझे अब भी याद है कि हम शूटिंग कर रहे थे और उस दिन मेरा जन्मदिन था, तो उन्होंने इसे सेलिब्रेट किया था।असल में, शाद ने जो किया वो यह था कि उन्होंने बस गाना चलाया और करीब चार घंटे तक हम सिर्फ डांस पार्टी करते रहे। उन्होंने उस दौरान हमारी काफी शूटिंग भी की और सेट पर मस्ती करते, पागलों की तरह एंजॉय करते हुए हमारे जो शॉट्स लिए थे, उन्हें गाने में डाल दिया।' जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वो इस गाने का 2.0 वर्जन करने में दिलचस्पी रखेंगे, तो उन्होंने कहा कि वो “इसे जरूर करना चाहेंगे। मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे यह करना बहुत पसंद आएगा। हालांकि, इसके लिए आपको ऐश्वर्या और मेरे पापा को मनाना होगा।”

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

‘बंटी और बबली’ 27 मई 2005 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन शाद अली (Shaad Ali) ने किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे, जबकि अमिताभ बच्चन ने पुलिस अधिकारी दशरथ सिंह का किरदार निभाया था। ऐश्वर्या राय फिल्म में नहीं, बल्कि मशहूर गाने ‘कजरा रे’ में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं। फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article