Patna Fire: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चांदनी मार्केट (Chandni Market Fire) में भीषण आग लग गई। यह आग एक स्टोरेज हाउस में लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना पटना जंक्शन के पास स्थित चांदनी चौक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की बताई जा रही है।
आग की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। चांदनी मार्केट पटना का बिजली और इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़ा एक बड़ा बाजार है।
यह खबर शुरुआती जानकारी के आधार पर ब्रेक की गई है। फिलहाल इस खबर में अपडेट जारी है। जैसे-जैसे मामले से जुड़ी आधिकारिक और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी, हम आपको सबसे पहले उनसे अपडेट करेंगे। ताजा और सटीक जानकारी के लिए बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ, जहां हम आप तक लोकल से लेकर ग्लोबल स्तर तक की हर जरूरी खबर पहुंचाते हैं।
