Jitin Gulati on Fauzi Delay: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म फौजी (Fauzi) लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटेड है, क्योंकि इसमें प्रभास एक पीरियड एक्शन ड्रामा में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी (Hanu Raghavapudi) कर रहे हैं और जितिन गुलाटी (Jitin Gulati) भी इसका हिस्सा हैं। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी है। अभी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। अब एक्टर जितिन गुलाटी ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी की वजह बताई है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:जेसन संजय की पहली फिल्म Sigma देखने पहुंचीं मां संगीता और बहन, पिता विजय रहे गायब
जितिन गुलाटी ने कही ये बात
प्रभास की फिल्म फौजी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म फौजी के एक्टर जितिन गुलाटी का इंटरव्यू है। Hindustan Times के साथ इंटरव्यू में जितिन गुलाटी ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी पर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इसे कितना आगे बढ़ाया जाएगा और नई तारीख क्या होगी, इस बारे में वे क्या सोच रहे हैं। लेकिन ये कोई हैरानी वाली बात नहीं थी। मेरा मतलब है कि हम अभी भी इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए ये काफी हद तक समझ में आने वाली बात थी। और मकसद ये नहीं है कि कोई अधूरा प्रोजेक्ट दिया जाए। मेरा मतलब है कि एक फिल्म जिंदगी भर रहती है। एक बार जब वो रिलीज हो जाती है, तो आप उसे वापस नहीं बदल सकते।' उन्होंने आगे कहा, 'हम जो कर रहे हैं, उससे बहुत-बहुत संतुष्ट होना चाहेंगे। और मुझे पता है कि प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और इसमें शामिल पूरी कास्ट इसके नतीजे से बहुत खुश हैं और मुझे नहीं लगता कि वे इसमें किसी भी तरह का समझौता करना चाहते हैं। इसलिए अगर इसे ठीक से पूरा करने में कुछ महीने और लगते हैं, तो मुझे लगता है कि ये इसके लायक होगा।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Exclusive: साउथ कलाकारों के एक्सेंट पर क्यों होती है ट्रोलिंग? Parvathy ने दिया बेबाक जवाब
फौजी को क्या बनाता है अलग?
जितिन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मैं इतना कॉन्फिडेंट क्यों हूं? और हम इतने कॉन्फिडेंट क्यों हैं? इसकी वजह हमारी पूरी सोच और भरोसा है। यहां हनु राघवपुड़ी एक परफेक्शनिस्ट हैं। वो मेरे साथ काम करने वाले सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले डायरेक्टर्स में से एक हैं। और फिल्म की सबसे अच्छी बात ये है कि हां, इसमें एक बड़ा स्केल है, इसकी एक खास विजन है, लेकिन ये इमोशन और इंसानी रिश्तों की बारीकियों या नजाकत की कीमत पर नहीं आ रहा है। सेट पर मैं जो देखता हूं, उसमें इसका शानदार संतुलन है। जब हम दूसरे एक्टर्स के साथ शूटिंग कर रहे होते हैं, तब भी ये एक अच्छा संतुलन है कि वह बड़े स्केल के साथ-साथ इंसानी भावनाओं की बारीकियों को लेकर आते हैं। मुझे पता है कि लोग किसी तरह ये उम्मीद नहीं करते कि बड़ी फिल्में और बड़े स्केल वाली फिल्में इतनी डिटेल में होंगी, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि फौजी में इस पहलू का बहुत अच्छे से ध्यान रखा गया है।'
प्रोड्यूसर ने भी की फौजी की देरी की पुष्टि
सितंबर में नानी (Nani) की फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) के प्री-रिलीज इवेंट में बात करते हुए माइथ्री मूवी मेकर्स के प्रोड्यूसर रवि शंकर (Ravi Shankar) ने फौजी की रिलीज आगे बढ़ाए जाने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, 'फौजी को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन ये नेक्स्ट-लेवल फिल्म है। आपने बाहुबली के बाद भाई प्रभास को इतने शानदार अंदाज में नहीं देखा होगा। यह उसी स्तर की फिल्म है। हालांकि, हमें इसे थोड़ा आगे बढ़ाने के लिए छोटा सा सॉरी कहना है। आप इसे जिंदगी भर याद रखेंगे। ये इतनी बड़ी और शानदार फिल्म है।'
