Kangana Ranaut on Rajasthan Government: कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ के प्रमोशन के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय दे रही हैं। राजस्थान में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं पर कंगना ने अशोक गहलोत सरकार पर तंज कसा है। कंगना धाकड़ के प्रमोशन और गाने के लॉन्च के लिए जयपुर के राज मंदिर पहुंची थीं। कंगना के साथ फिल्म के सारे क्रू मेंबर्स मौजूद थे। इस दौरान राजस्थान की गहलोत सरकार पर एक्ट्रेस ने कहा, 'जहां तक राजस्थान की बात है, यहां दंगे चल रहे हैं। ऐसी सरकार लाएं जो दंगे कंट्रोल करें। या फिर हम ऐसा करते हैं कि बुलडोजर भेजवाते हैं।' गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भी कंगना रनौत ने हिंदी को लेकर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हुई बहस पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि संस्कृत भारत की राष्ट्रभाषा होनी चाहिए। आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ 20 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम रोल में हैं।
'कहो तो यूपी के बुलडोजर भिजवा दें..' अशोक गहलोत सरकार पर कंगना रनौत ने कसा तंज
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated May 7, 2022, 09:24 AM IST
