सोनम कपूर को होने वाला है बेटा? अनिल कपूर ने किया पोते का जिक्र!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 07:15 PM IST

Sonam Kapoor is expecting a baby boy?: जैसा कि हम जानते हैं सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। इसी बीच अनिल कपूर ने अपनी नाती या नातिन को लेकर भी एक्साइटमेंट जाहिर की है....

Sonam Kapoor is expecting a baby boy?: अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। जुग जुग जियो में वह वरुण धवन, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। इसी बीच अनिल कपूर ने अपनी नाती या नातिन को लेकर भी एक्साइटमेंट जाहिर की है। जैसा कि हम जानते हैं सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही मां बनने जा रही हैं। अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'इस साल बेटी के साथ उनका जन्मदिन नहीं मना पाए हैं लेकिन उम्मीद है अगले साल अपने ग्रैंड चाइल्ड के साथ बिटिया का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। अगले साल हमारा नाती हमारी गोद में होगा। पैरेंट्सहुड वही होता है कि जब आपके बच्चे खुश तो आप भी खुश व वे दुखी तो आप भी दुखी हो जाते हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बेटी। हम बेसब्री से अपनी बिटिया, आनंद और हमारे आने वाले राजकुमार का इंतजार कर रहे हैं।'

End of Article