साउथ मूवीज

शाहरुख खान की Jawan मिलते ही Atlee ने विजय को बताई बात, थलपति ने दिया था ऐसा जवाब कि बदल गई पूरी जिंदगी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2026, 02:08 PM IST

Atlee on Doing Shah Rukh Khan Movie Jawan: एटली (Atlee) ने अपनी फिल्म जवान (Jawan) से जुड़े दिनों का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि इस बड़े मौके पर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने उनका हौसला बढ़ाया था।

Image

एटली ने फिल्म जवान के लिए विजय से की थी बात (Image Source: Atlee/ X)

Atlee on Doing Shah Rukh Khan Movie Jawan: फिल्ममेकर एटली (Atlee) हाल ही में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म बाथा (Baththa) के ऑडियो लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। चेन्नई में हुए इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी जर्नी और अपने करियर में तमिल सुपरस्टार विजय के योगदान को याद किया। एटली ने बताया कि उनकी मेहनत के साथ-साथ विजय का भरोसा भी उनके सफर में बेहद खास रहा है। एटली ने बताया कि उनकी दूसरी फिल्म ‘राजा रानी’ (Raja Rani) ने उन्हें पहचान दिलाई थी। इस दौरान एटली ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) संग फिल्म जवान से जुड़ा एक किस्सा याद किया। इस दौरान एटली ने विजय से बात की थी, तब एक्टर ने क्या कहा था।

विजय ने कही थी ये बात

इवेंट में एटली ने कहा, 'आज मैंने जो शर्ट, पैंट और घड़ी पहनी है, वो मैंने अपनी मेहनत से कमाई है। लेकिन मुझे ये भी लगता है कि ये मेरे अन्ना, थलपति विजय की वजह से है। उनके बिना ऐसा होने का बिल्कुल कोई मौका नहीं था, बिल्कुल नहीं।' एटली ने बताया, “जब शाहरुख सर मेरे ऑफिस आए, तो हमारी मीटिंग हुई। उन्होंने मुझसे कहा, ‘देखो, तुम क्या करते हो या इसे कैसे संभालते हो, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। बस मेरे आसपास घूमना बंद करो। प्लीज आगे बढ़ो और वो फिल्म करो, ये तुम्हारे करियर की दिशा बदल देगी।’ मेरी जिंदगी बदल गई और मैं विजय अन्ना का शुक्रगुजार हूं।”

विजय के मुख्यमंत्री बनने पर एटली

एटली ने ये भी कहा कि कई लोगों को लग सकता है कि वह बार-बार विजय का नाम इसलिए लेते हैं, ताकि उन्हें उनके साथ एक और फिल्म मिल सके। उन्होंने कहा, “मुझे उनके साथ अब दूसरी फिल्म नहीं मिलेगी, वो मुख्यमंत्री बन गए हैं। लेकिन वो अभी भी मेरे भाई हैं।” फिल्ममेकर ने यह भी दावा किया कि विजय के मुख्यमंत्री बनने से अगली पीढ़ी के लिए राजनीति में ‘मजबूत’ होने का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा, “मैं पिछली पीढ़ी से हूं। मैंने कभी विधानसभा की कार्यवाही नहीं देखी। लेकिन अब पांच साल का बच्चा भी सुबह विधानसभा देख रहा है। मुझे लगता है कि विजय अन्ना एक मजबूत पीढ़ी तैयार कर रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं है।”

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article