Soni Razdan on Ramayana: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से मूवी की खूब तारीफ कर रही है। इन सब के बीच अब एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान (Soni Razdan) का इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान सोनी राजदान ने अपने दमाद और फिल्म रामायण को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि सोनी राजदान ने क्या बोला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Daayra X Review: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है करीना-पृथ्वीराज की फिल्म, दर्शकों ने जमकर सराहा
सोनी राजदान को है फिल्म का इंतजार
एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह रणबीर कपूर की सास सोनी राजदान का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। PTI से बात करते हुए सोनी राजदान ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये सफर शानदार होने वाला है। ये एक ऐसा अनुभव होगा, जिसे हमने पहले कभी नहीं देखा है। ट्रेलर देखने के बाद मुझे यही महसूस हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह हमें ऐसी जगहों तक ले जाएगा, जहां हम पहले कभी नहीं गए हैं। मेरे लिए यही इस पूरी चीज का सबसे रोमांचक हिस्सा है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:अजय देवगन-अक्षय कुमार की Golmaal 5 का इंतजार हुआ खत्म, मेकर्स ने कर दिया रिलीज डेट ऐलान
कब रिलीज होगी फिल्म?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। ‘रामायण’ का पहला हिस्सा इस साल 8 नवंबर को रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
