Bangladesh Squad Against Afghanistan: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 9 अक्टूबर 2026 से यूएई में खेले जाने वाले इस टीम की कमान एक बार फिर नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में रहेगी। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतकर सबको चौंका दिया था। बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली टेस्ट जीत हासिल की थी। डार्विन में तंजिद हसन के शतक और मेहदी हसन मिराज के 5 विकेट के दम पर बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।
अफगानिस्तान के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
अफगानिस्तान के खिलाफ भी बांग्लादेश की टीम उसी लय को जारी रखना चाहेगी। टीम की बात करें तो टॉप ऑर्डर में तंजिद हसन, शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक पर जिम्मेदारी होगी। वहीं मिडिल ऑर्डर में कप्तान शांतो के साथ अनुभवी मुशफिकुर रहीम, लिटन दास और तौहीद हृदोय हैं। जबिक, सौम्य सरकार और विकेटकीपर जाकेर अली अनिक भी स्क्वॉड में हैं। ऑलराउंडर में मेहदी हसन मिराज सबसे अहम कड़ी होंगे, वहीं स्पिन विभाग में उनके साथ तैजुल इस्लाम होंगे। तेज गेंदबाजी में हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, खालिद अहमद और लंबे समय बाद वापसी कर रहे इबादत हुसैन चौधरी को मौका मिला है।
बांग्लादेश ने रिजर्व खिलाड़ी भी किए शामिल
बांग्लादेश ने तीन रिजर्व खिलाड़ियों का भी ऐलान किया है, जिसमें ऑफ स्पिनर नईम हसन, तेज गेंदबाज मुशफिक हसन और इकबाल हुसैन इमोन शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी टीम के साथ यूएई जाएंगे। यह टेस्ट अफगानिस्तान के लिए भी अहम है, क्योंकि इसके बाद यूएई में उनका बिजी सीजन शुरू होगा, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज भी शामिल है। बांग्लादेश की नजर इस एकमात्र टेस्ट को जीतकर अपनी टेस्ट रैंकिंग और आत्मविश्वास को और मजबूत करने पर होगी।बांग्लादेश की टीम
15 सदस्यीय टीम- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्य सरकार, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जाकेर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, शोरिफुल इस्लाम।
रिजर्व खिलाड़ी- नईम हसन, मुस्फिक हसन, इकबाल हुसैन इमोन
