CM Devendra Fadnavis on Gondhal Oscar Entry: मराठी सिनेमा की फिल्म गोंधळ (Gondhal)’ को लेकर इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। संतोष दवाखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरी मराठी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। फिल्म का कनेक्शन महाराष्ट्र की लोक परंपराओं और संस्कृति से है, इसलिए इसके ऑस्कर सफर को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 18 सितंबर को ‘गोंधळ’ को 2027 के 99वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोशल मीडिया पर फिल्म की टीम को बधाई दी और इसे मराठी सिनेमा के लिए गर्व का पल बताया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Oscars 2027 की रेस में पहुंची मराठी फिल्म Gondhal, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
सीएम ने दी बधाई
फिल्म गोंधळ एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म गोंधळ को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस का किया गया पोस्ट है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मराठी सिनेमा के लिए गर्व का पल! निर्देशक संतोष दावखर की मराठी फिल्म गोंधळ को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति ने 33 फिल्मों में से ‘गोंधल’ को भारत की ओर से चुना है। महाराष्ट्र की समृद्ध लोक परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी यह फिल्म अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। गोंधळ की पूरी टीम को दिल से बधाई! उम्मीद है कि महाराष्ट्र की मिट्टी से जुड़ी यह कहानी दुनियाभर में नई ऊंचाइयां हासिल करे। पूरी टीम को हमारी ढेरों शुभकामनाएं!'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Sunita Ahuja सालों बाद बेटे यश संग पहुंचीं कृष्णा-कश्मीरा के घर, गणेशोत्सव पर मिटी परिवार के बीच दूरी
इलैयाराजा के लिए भी है खास
यह चयन मराठी सिनेमा के लिए एक अहम पल है और इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) के करियर में भी एक और बड़ी उपलब्धि है। अपने लंबे करियर में उन्होंने हजारों फिल्मों के लिए संगीत दिया है, लेकिन ‘गोंधल’ (Gondhal) पहली ऐसी फिल्म है, जिसके संगीत को इंडिया की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री के लिए चुना गया है।
