Golmaal 5 Release Date out: फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल' (Golmaal) की अगली फिल्म को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एंट्री भी इसे खास बना रही है। फिल्म की शूटिंग को लेकर पहले ही अपडेट सामने आ चुके हैं और अब इसकी रिलीज को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। इन सब के बीच अब मेकर्स ने 'गोलमाल 5’ (Golmaal 5) की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म गोलमाल 5 कब रिलीज होने वाली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Salman Khan के लिए 3 दिन भूखे रहे थे Muzammil Ibrahim, जब भाईजान को बताया तो मिला ऐसा मजेदार जवाब
'गोलमाल 5' इस दिन होगी रिलीज
अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्म गोलमाल 5 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म गोलमाल 5 की रिलीज डेट है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म गोलमाल 5 किस दिन रिलीज होगी इससे पर्दा उठ गया है। मेकर्स ने अभी हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। रोहित शेट्टी की ये कॉमेडी फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फिल्म का नया पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पोस्टर में फिल्म की पुरी कास्ट नजर आ रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Katrina Kaif के सपोर्ट में आए Hrithik Roshan, मां बनने के बाद बढ़ते वजन का लोगों ने बनाया था मजाक
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार की एंट्री भी इस बार काफी खास है। फिल्म में अरशद वारसी (Arshad Warsi), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade), कुणाल खेमू (Kunal Kemmu), तुषार कपूर और शर्मन जोशी (Sharman Joshi) जैसे पुराने कलाकार भी नजर आएंगे। अक्षय कुमार इस फ्रेंचाइजी में पहली बार शामिल हुए हैं। फिल्म गोलमाल 5 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
