बॉलीवुड

Bhediya Teaser out : वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया का टीजर आउट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:07 PM IST

Bhediya Teaser : वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया का टीजर रिलीज हो गया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

Image

bhediya teaser out (image: instagram)

Bhediya Teaser out : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म भेड़िया को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। मेकर्स ने भेड़िया का टीजर (Bhediya Teaser out) रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन (Kriti Sanon) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर काफी शानदार है। भेड़िया का टीजर एक धमाकेदार रैप के साथ शुरू होता है।

टीजर की शुरुआत में वरुण धवन की आवाज सुनाई देती हैं, जिसमें वो कहते हैं इस कहानी का नाम भेड़िया है। वीडियो की शुरुआत में “Witness the awakening of the legend ” लिखा हुआ आता है। वीडियो में फिल्म के रिलीज डेट का खुलासा किया गया है। एक तरफ एक आदमी जगलों में भागता हुआ नजर आ रहा है, तो दूसरी तरफ गांव के कुछ लोग किसी जानवर को जलाते हुए नजर आ रहे हैं। आग में भेड़िया की आकृति बनी हुई नजर आ रही है। फिल्म के टीजर में भेड़िया के बारे में बताया गया है। ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस दिन रिलीज होगा भेड़िया का ट्रेलर

भेड़िया पहली भारतीय क्रिएचर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का टीजर 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है और इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। भेड़िया में कृति और वरुण धवन साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों ने साथ में शाहरुख खान की फिल्म में साथ काम किया था। 7 साल बाद दोनों साथ में एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। भेड़िया में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मेकर अमर कौशिक की ये तीसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले वो राज कुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ स्त्री और आयुष्मान खुराना के साथ बाला बना चुके हैं।

वहीं, वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। वरुण भेड़िया के अलावा बवाल में नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article